1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत की खुफिया एजेंसी रॉ से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें

भारत की खुफिया एजेंसी रॉ से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 07:55 pm IST,  Updated : May 30, 2016 07:55 pm IST

भारत की पहली विदेशी खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) का गठन भारत-चीन (1962) और भारत पाकिस्तान (1965) युद्ध के बाद 21 सितंबर 1968 को हुआ।

RAW- India TV Hindi
RAW

नई दिल्ली: भारत की पहली विदेशी खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) का गठन भारत-चीन (1962) और भारत पाकिस्तान (1965) युद्ध के बाद 21 सितंबर 1968 को हुआ। इसका गठन तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था और इसके पहले चीफ आर एन कॉव बने। इस एजेंसी का गठन इसलिए किया गया था क्योंकि उस वक्त देश में एक ऐसी संस्था की सख्त जरूरत थी जो खुफिया सूचनाओं पर नजर रखने के साथ-साथ आतंकवादियों के हमलों से पहले जानकारी इकट्ठा करने में सक्षम हो।

आज हम आपको अपनी खबर में भारत की इस खुफिया एजेंसी से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें बताने की कोशिश करेंगे।

Operation Meghdoot
Operation Meghdoot

1.ऑपरेशन मेघदूत:

साल 1984 में रॉ को यह जानकारी हासिल हुई थी कि पाकिस्तान अपने अभियान ऑपरेशन अबाबील के तहत सियाचीन के सल्तोरो रिज को हथियाने की योजना बना रहा है। यह खबर मिलते ही भारतीय सेना ने एक दुर्गम इलाके में तुरंत ऑपरेशन मेघदूत की योजना बना डाली। इस समरिक चोटी पर कब्जा जमाने के लिए पाकिस्तानी सेना के जवान पहुंचे उसके पहले ही इस क्षेत्र में करीब 300 भारतीय जवानों की टुकड़ी को तैनात कर दिया गया। 

अगली स्लाइड में पढ़ें रॉ से जुड़ी दिलचस्प बातें जानने के लिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत