1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में दंगे फैलाने की ISI की साज़िश नाकाम, 2 बड़े हिंदू नेताओं की हत्या करने का था प्लान

देश में दंगे फैलाने की ISI की साज़िश नाकाम, 2 बड़े हिंदू नेताओं की हत्या करने का था प्लान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2019 09:19 am IST,  Updated : Jan 19, 2019 09:19 am IST

इनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली और केरल में कुछ जगहों पर छापेमारी भी की गई। कहा जा रहा है कि इस पूरे प्लान का मास्टर माइंड अंडरवर्ल्ड डॉन रसूल खान था। रसूल खान पर आरोप है कि गुजरात के पूर्व मंत्री हरेन पांड्या की हत्या की साज़िश भी रची थी।

देश में दंगे फैलाने की ISI की साज़िश नाकाम, 2 बड़े हिंदू नेताओं की हत्या करने का था प्लान- India TV Hindi
देश में दंगे फैलाने की ISI की साज़िश नाकाम, 2 बड़े हिंदू नेताओं की हत्या करने का था प्लान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी देश के कई शहरों में दंगा फैलाने की साजिश रच रही थी। पुलिस ने एक अफगानी नागरिक समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक इनका प्लान दो बड़े हिंदू नेताओं की हत्या करने का था ताकि देश में दंगे कराए जा सकें।

इनके पास से कुछ हथियार और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली और केरल में कुछ जगहों पर छापेमारी भी की गई। कहा जा रहा है कि इस पूरे प्लान का मास्टर माइंड अंडरवर्ल्ड डॉन रसूल खान था। रसूल खान पर आरोप है कि गुजरात के पूर्व मंत्री हरेन पांड्या की हत्या की साज़िश भी रची थी।

इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दक्षिण भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई नेता इनके निशाने पर थे जिनकी हत्या का प्लान बनाया जा रहा था। इस साजिश में सिर्फ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ही नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम गैंग का भी हाथ बताया जा रहा है। बताया गया है कि आरएसएस नेताओं की हत्या के पीछे का मकसद भारत में दंगे फैलाना था।

रसूल खान गुजरात का रहने वाला है और वहां हुए 2002 में दंगों के बाद फरार हो गया था। अब आरएसएस नेताओं की हत्या की साजिश रच देश का माहौल बिगाड़ने का प्लान रचने वाला भी यह रसूल बताया जा रहा है। एजेंसियों ने बताया कि रसूल ने ही इस ग्रुप को लीड किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत