नई दिल्ली: दिल्ली में एक दुल्हन को जयमाला के वक्त ही गोली मार दी गई। ये सनसनीखेज वारदात दिल्ली के शकरपुर इलाके में हुई। यहां स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और जैसे ही दुल्हन और दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज की तरफ बढ़े, किसी ने दुल्हन पर गोली चला दी।
Related Stories
दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। दुलहन ने बहादुरी दिखाई और इलाज के बाद वापस मंडप में पहुंची और सात फेरे लिए।
डॉक्टरों के मुताबिक गोली पैर में लगी जिस वजह से जान बच गई। हमले की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर बनाए जा रहे वीडियो के जरिए हमलावर की पहचान की कोशिश हो रही है।