1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोबाइल एप के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों की निगरानी कर रहा है ISI

मोबाइल एप के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों की निगरानी कर रहा है ISI

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2016 07:28 pm IST,  Updated : May 03, 2016 07:28 pm IST

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मोबाइल गेमिंग, टॉप गन, एमपीजंकी, वीडेजंगी और टाकिंग फ्रोग जैसी म्यूजिकल एप्लीकेशन और मोबाइल गेमिंग के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों की जासूसी कर रही है।

ISI- India TV Hindi
ISI

नई दिल्ली: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मोबाइल गेमिंग, टॉप गन, एमपीजंकी, वीडेजंगी और टाकिंग फ्रोग जैसी म्यूजिकल एप्लीकेशन और मोबाइल गेमिंग के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों की जासूसी कर रही है। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री हरिभाई पारथीभाई चौधरी ने एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी रोजगार मुहैया कराने और वित्तीय मदद के नाम पर पूर्व सैनिकों को जासूसी के जाल में फंसाने के प्रयास कर रही है। मंत्री ने बताया, ऐसी रिपोर्टें हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मोबाइल एप के जरिए वायरस भेजकर भारतीय सुरक्षा बलों की निगरानी कर रही है। इन मोबाइल एप में टाप गन, एमपीजंकी, वीडीजंकी, टाकिंग फ्रोग जैसे एप शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 के दौरान आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में सात पूर्व सैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। गृह राज्य मंत्री ने बताया, भारतीय सुरक्षा बलों को इस बारे में अवगत कराया गया है कि आईएसआई संदिग्ध स्मार्टफोन एप्लीकेशन के जरिए इस काम को अंजाम दे रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को कम्प्यूटर सुरक्षा नीति के संबंध में नीति और निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत