1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO चीफ के सिवन ने ‘कार्टोसैट-3’ के प्रक्षेपण से पहले तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन

ISRO चीफ के सिवन ने ‘कार्टोसैट-3’ के प्रक्षेपण से पहले तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 05:12 pm IST

इसरो प्रमुख के सिवन ने भारत के उपग्रह ‘कार्टोसैट-3’ के प्रक्षेपण से पहले मंगलवार को तिरुपति स्थित तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ISRO chief, Kailasavadivoo Sivan, offer prayers to Lord...- India TV Hindi
ISRO chief, Kailasavadivoo Sivan, offer prayers to Lord Venkateswara at Tirumala, in Chittoor district

तिरुपति: इसरो प्रमुख के सिवन ने भारत के उपग्रह ‘कार्टोसैट-3’ के प्रक्षेपण से पहले मंगलवार को तिरुपति स्थित तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसरो बुधवार को श्रीहरिकोटा से पृथ्वी के चित्रण और मानचित्रण उपग्रह ‘कार्टोसैट-3’ के साथ ही अमेरिका के 13 अन्य छोटे उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है।

सिवन ने यहां तिरुमाला में भगवान वेंकटेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि ‘चंद्रयान-2’ का ऑर्बिटर अच्छी तरह काम कर रहा है और चंद्रमा के बारे में बहुत सी सूचनाएं भेज रहा है।

चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ की सात सितंबर को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास विफल हो गया था और इसकी हार्ड लैंडिंग हुई थी। इसके साथ ही इसका जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत