1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को कश्मीर के हालात से अवगत कराया

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को कश्मीर के हालात से अवगत कराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 08:06 pm IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में सुरक्षा हालात के बारे में अवगत कराया। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है।

J-K Governor discusses state security, development issues with Amit Shah- India TV Hindi
J-K Governor discusses state security, development issues with Amit Shah

नयी दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में सुरक्षा हालात के बारे में अवगत कराया। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। पन्द्रह मिनट चली बैठक के दौरान राज्यपाल ने गृह मंत्री को अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारी के बारे में अवगत कराया। यह 46 दिवसीय यात्रा मासिक शिवरात्रि के दिन एक जुलाई से शुरू होगी और यह 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।

दोनों के बीच विकास के विभिन्न मुद्दों के अलावा कश्मीर घाटी एवं सीमाई क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने गृह मंत्री के साथ सुरक्षा मामलों और विकास के मुद्दों पर चर्चा की।’’

राज्यपाल ने हालांकि कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव कराने संबंधी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि मामला चुनाव आयोग के अंतर्गत आता है। जम्मू कश्मीर में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। शाह ने शनिवार को गृह मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत