1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज से एक्शन में मोदी के टॉप-2 मंत्री, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने संभाला कामकाज

आज से एक्शन में मोदी के टॉप-2 मंत्री, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने संभाला कामकाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 07:42 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 12:32 pm IST

बताया जा रहा है कि दोनों ही औपचारिक तौर पर अपना प्रभार लेने के साथ ही महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। रक्षामंत्री के तौर पर अपना प्रभार संभालने से पहले राजनाथ सिंह ने शहीदों को याद किया और मंत्रालय पहुंचने से पहले वो नेशनल वॉर मेमोरियल पर गए

अमित शाह, राजनाथ सिंह आज संभालेंगे कामकाज, शाह को पहली बार मंत्रिमंडल में मिली है जगह- India TV Hindi
अमित शाह, राजनाथ सिंह आज संभालेंगे कामकाज, शाह को पहली बार मंत्रिमंडल में मिली है जगह

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज देश के गृहमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमित शाह ने देश के नए गृहमंत्री के तौर पर कामकाज संभाले। साथ ही लखनऊ से सांसद और पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज देश के रक्षा मंत्री का काम संभाल लिया।

Related Stories

अमित शाह को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हालांकि अमित शाह गुजरात सरकार में सात साल तक गृहमंत्री रहे हैं। शाह के कंधों पर अब देश की आंतरिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है, वहीं राजनाथ सिंह पर भी सेना के तीनों अंगों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ सैन्य आधुनिकीकरण की बडी चुनौती है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही औपचारिक तौर पर अपना प्रभार लेने के साथ ही महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। रक्षामंत्री के तौर पर अपना प्रभार संभालने से पहले राजनाथ सिंह ने शहीदों को याद किया और मंत्रालय पहुंचने से पहले वो नेशनल वॉर मेमोरियल पर गए और यहां पर कुछ देर रहने के बाद वे सीधे मंत्रालय पहुंच कर औपचारिक तौर पर अपने कामकाज को शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत