1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी तारिक अहमद भट को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी तारिक अहमद भट को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 11:24 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 11:24 pm IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधावार को जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी तारिक अहमद भट को बडगाम में नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस को उससे एक पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी तारिक अहमद भट को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी तारिक अहमद भट को किया गिरफ्तार Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधावार को जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी तारिक अहमद भट को बडगाम में नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस को उससे एक पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पहले दो आतंकवादी मारे गए और एक असैन्य नागरिक घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बार मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत