1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में CRPF की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों का हमला, पांच जगहों पर ग्रेनेड अटैक

कश्मीर में CRPF की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों का हमला, पांच जगहों पर ग्रेनेड अटैक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2018 11:29 am IST,  Updated : Jun 02, 2018 12:11 pm IST

जुमे की नमाज़ के बाद जैसे ही सेना की गाड़ी नोहट्टा इलाके से गुजरी सैंकड़ो कायर पत्थरबाज उस पर टूट पड़े और एक पत्थरबाज ने तो साइकिल ही उठाकर सेना की गाड़ी पर दे मारी।

Jammu and Kashmir: CRPF vehicle attacked by protesters, grenade attack at 5 places- India TV Hindi
कश्मीर में CRPF की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों का हमला, पांच जगहों पर ग्रेनेड अटैक

नई दिल्ली: जन्नत के जालिम पत्थरबाजों का क्रूर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला है। पाकिस्तान परस्त पत्थरबाजों ने इस बार सुरक्षाबलों की गाड़ी को निशाना बनाया। श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद सैंकड़ों की संख्या में पत्थरबाज सड़क पर निकले और उसके बाद वहां से गुजर रही सीआरपीएफ की गाड़ी पर टूट पड़े। करीब आधे घंटे तक पत्थरबाज तांडव मचाते रहे। जुमे की नमाज़ के बाद जैसे ही सेना की गाड़ी नोहट्टा इलाके से गुजरी सैंकड़ो कायर पत्थरबाज उस पर टूट पड़े और एक पत्थरबाज ने तो साइकिल ही उठाकर सेना की गाड़ी पर दे मारी।

वहीं सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के दौरान कथित रूप से सुरक्षा बलों की गाड़ी की चपेट में आने से जख्मी हुए युवक की यहां अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि श्रीनगर के फतहकदल इलाके का निवासी 21 वर्षीय कैसर भट उस वक्त जख्मी हो गया था जब कल शहर के नौहट्टा इलाके में प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से सुरक्षा बलों की गाड़ी की चपेट में आ गया था। इसमें एक अन्य युवक भी घायल हो गया था। दोनों घायलों को सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कैसर ने दम तोड़ दिया।

कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना के साथ ही पांच जगहों पर ग्रेनेड अटैक भी हुए जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी और एक सिविलियन घायल हुए हैं। इन पाचों हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। दो ग्रेनेड हमले त्राल इलाके में किए गए। हमला सीआरपीएफ की 180 बटालियन की टुकड़ी पर हुआ। एक हमला अनंतनाग के खानबल इलाके में पुलिस पेट्रोल पार्टी पर हुआ। इसके अलावा पुलवामा और श्रीनगर में भी हमला हुआ। श्रीनगर वाला हमला सरकारी कर्मचारियों वाले रिहायशी इलाके में हुआ।

आतंक के खिलाफ सेना की कार्रवाई से आतंकियों के हौसले पस्त हैं। रमजान के पाक महीने में सुरक्षाबलों को रियायत बरतने के लिए कहा गया है लेकिन पाक परस्त पत्थरबाज इस बात का फायदा उठा रहे हैं। श्रीनगर के नोहट्टा इलाके से आई पत्थरबाजी की शर्मनाक तस्वीरें इस बात का भी सबूत है कि घाटी में कायर पत्थरबाज एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत