1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जितेंद्र सिंह बोले- हाउस गेस्ट हैं कश्मीरी नेता, VIP बंगलों में दिया जा रहा है खाना और हॉलीवुड फिल्मों की सीडियां

जितेंद्र सिंह बोले- हाउस गेस्ट हैं कश्मीरी नेता, VIP बंगलों में दिया जा रहा है खाना और हॉलीवुड फिल्मों की सीडियां

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 08:51 pm IST

जितेंद्र सिंह ने एक रैली में कहा, ‘‘नेताओं को वीआईपी बंगलों में रखा गया है। हम उन्हें हॉलीवुड सिनेमा की सीडी दे रहे हैं। जिम की सुविधा भी दे रहे हैं। वे लोग नजरबंद नहीं किए गए हैं। वे लोग हाउस गेस्ट हैं।’’

Jitendra Singh- India TV Hindi
Union ministers and BJP leaders Jitendra Singh and Anurag Thakur, BJP National Vice-President Shyam Jaju and State BJP President Ravinder Raina during a public rally focusing on ill effects of Articles 370 & 35A, in Jammu Image Source : PTI

जम्मू। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद हिरासत में लिए गए कश्मीरी नेताओं को 18 महीने से ज्यादा हिरासत बनाकर नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वे लोग ‘‘हाउस गेस्ट’’ हैं और उन्हें उनकी पसंद की हॉलीवुड सिनेमा की सीडी और भोजन दिया जा रहा है।

जितेंद्र सिंह ने एक रैली में कहा, ‘‘नेताओं को वीआईपी बंगलों में रखा गया है। हम उन्हें हॉलीवुड सिनेमा की सीडी दे रहे हैं। जिम की सुविधा भी दे रहे हैं। वे लोग नजरबंद नहीं किए गए हैं। वे लोग हाउस गेस्ट हैं।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं को 18 महीने से ज्यादा वक्त के लिए हिरासत में नहीं रखा जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पांच अगस्त को निरस्त किए जाने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों- लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बांटे जाने के बाद कई नेताओं, अलगाववादियों, कार्यकर्ताओं और वकीलों को हिरासत में लिया गया है।

उस वक्त से हिरासत में लिए गए लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का है तथा केन्द्र सरकार जम्मू-कश्मीर की सीमा को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘संसद इस संबंध में 1999 में प्रस्ताव पारित कर चुकी है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत