1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: ईद के दिन भी बाज नहीं आए पाकिस्तान और पत्थरबाज, नौशेरा में जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: ईद के दिन भी बाज नहीं आए पाकिस्तान और पत्थरबाज, नौशेरा में जवान शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2018 11:47 am IST,  Updated : Jun 16, 2018 03:16 pm IST

ईद के दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर तोड़ते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया...

Pakistan violates ceasefire in Naushera sector amidst Eid celebrations | PTI Representational- India TV Hindi
Pakistan violates ceasefire in Naushera sector amidst Eid celebrations | PTI Representational

श्रीनगर: ईद के मुबारक दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर तोड़ते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, राजधानी श्रीनगर में भी पत्थरबाजों ने ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए, जिससे घाटी त्योहार के दिन भी अशांत ही रही। यही नहीं, पत्थरबाजों ने जवानों पर पत्थर बरसाते हुए पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट के झंडे भी लहराए।

नौशेरा और अरनिया में पाक की नापाक हरकत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने ईद के मुबारक दिन भी नौशेरा और अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तान द्वारा की गई इस फायरिंग में नौशेरा में सेना के एक जवान विकास गुरुंग शहीद हो गए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जबर्दस्त गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन के चलते BSF जवानों ने ईद के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर मिठाई साझा नहीं की।

सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजों का हमला
राजधानी श्रीनगर में पत्थरबाजों ने ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव किया। सिर्फ यही नहीं, पत्थरबाजों ने इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान के झंडे भी लहराए। हालात इतने बेकाबू हो गए कि सुरक्षाबलों को भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि पिछले 4 हफ्तों के दौरान पत्थरबाज आम दिनों के मुकाबले कुछ शांत रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत