1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान की आतंकवादियों ने हत्या की, ईद की छुट्टी में घर जाते समय किया था अगवा

जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान की आतंकवादियों ने हत्या की, ईद की छुट्टी में घर जाते समय किया था अगवा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2018 10:28 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 11:34 pm IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से अगवा जवान औरंगजेब की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। औरंगजेब का शव पुलवामा के गुसो इलाके में बरामद हुआ है।

Kashmir Security Forces- India TV Hindi
Kashmir Security Forces

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां से अगवा सेना के जवान औरंगजेब की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। औरंगजेब का गोलियों से छलनी शव दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के गुसो इलाके में बरामद हुआ है। आतंकवादियों ने औरंगजेब की हत्या के बाद उसका सिर पत्थरों से कुचल दिया था। यह जवान ईद मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था उसी समय आतंकियों ने औरंजेब को अगवा कर लिया था। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह नौ बजे लांस नायक औरंगबेज शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल  के अपने कैंप से बाहर निकला था। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे साथियों ने एक कार को रुकवाया और औरंगजेब को आगे ड्रॉप करने के लिए कहा। औरंगजेब इसी कार में सवार हो गया। जैसे ही यह कार पुलवामा के कालमपोरा में मुगल रोड एरिया में पहुंची...वहां एक दूसरी कार ने इसे ओवरटेक कर लिया। इस कार में मौजूद आतंकवादियों ने आर्मी के जवान औरंगजेब को किडनैप कर लिया। 

आपको बता दें कि लांस नायक औरंगजेब राजौरी इलाके का रहनेवाला है। वह वह 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इनफैट्री में पोस्टेड था लेकिन फिलहाल 44 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप में तैनात था। ऐसी जानकारी है कि आतंकियों के किसी साथी ने औरंगजेब की जानकारी दहशतगर्दों तक पहुंचाई थी। औरंगजेब, समीर टाइगर जैसे आतंकवादी के एनकाउंटर वाली आर्मी की टीम में शामिल था। आर्मी ने अपने जवान की तलाश के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत