श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकवादियों ने सेना के जवान को अगवा कर लिया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक 44 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान को आतंकवादियों ने उस समय अगवा कर लिया जब वह छुट्ठी पर वापस अपने घर जा रहा था। सेना के जवान का नाम औरंगजेब है और वह पुंछ जिले का रहनेवाल है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जवान औरंगजेब हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी समीर टाइगर को मार गिरानेवाले टीम का हिस्सा था।
Related Stories
बताया जाता है कि औरंगजेब ईद मनाने अपने घर जा रहा था। इसी दौरान आतंकवादियों ने उसे अगवा कर लिया। सेना के जवान के अगवा होने की खबर मिलते ही जहां सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जवान को जल्द से जल्द आतंकियों के चुंगल से छुड़ाए जाने की कोशिश की जा रही है। उधर जम्म-कश्मीर पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल मई महीने में आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज को उस समय अगवा कर लिया था जब वे शोपियां में अपने परिवार के एक शादी समारोह में शिरकत कर रहे थे। अगले दिन लेफ्टिनेंट फैय्याज का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ था।