1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर धमाका करने की साजिश नाकाम, 18 साल की लेडी फिदायीन गिरफ्तार

कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर धमाका करने की साजिश नाकाम, 18 साल की लेडी फिदायीन गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2018 12:45 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 01:32 pm IST

कश्मीर जोन के आईजी मुनीर खान ने कहा कि तीन दिन पहले इनपुट मिले थे जिसके बाद ऑपरेशन तेज कर दिया गया और महिला फिदायीन हमलावर को कल रात में गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की बहन और परिवार वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

Jammu-Kashmir-Security-forces-nab-18-yr-old-Pune-girl-suspected-to-be-suicide-bomber- India TV Hindi
कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर धमाका करने की साजिश नाकाम, 18 साल की लेडी फिदायीन गिरफ्तार

कश्मीर: गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संदिग्ध लेडी सुसाइड बॉम्बर को दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुणे की रहने वाली 18 साल की सादिया को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर पुलिस को पुणे से इनपुट मिला था कि 26 जनवरी के मौके पर परेड को निशाना बनाने की साजिश चल रही है और इसे सुसाइड बॉम्बर के जरिये अंजाम दिया जा सकता है जिसके बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया। मुस्तैद पुलिस ने दक्षिण कश्मीर से इस संदिग्ध लेडी सुसाइड बॉम्बर को गिरफ्तार किया।

Jammu-Kashmir-Security-forces-nab-18-yr-old-Pune-girl-suspected-to-be-suicide-bomber
कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर धमाका करने की साजिश नाकाम, 18 साल की लेडी फिदायीन गिरफ्तार

कश्मीर जोन के आईजी मुनीर खान ने कहा कि तीन दिन पहले इनपुट मिले थे जिसके बाद ऑपरेशन तेज कर दिया गया और महिला फिदायीन हमलावर को कल रात में गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की बहन और परिवार वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत