1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरक्षण की लड़ाई में पटेल और मराठों के साथ आएंगे जाट, मिलकर घेरेंगे दिल्ली

आरक्षण की लड़ाई में पटेल और मराठों के साथ आएंगे जाट, मिलकर घेरेंगे दिल्ली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2018 08:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 08:27 pm IST

आरक्षण की मांग को लेकर जाट, पटेल और मराठा समुदायों की क्रमश: हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार के साथ टकराव चला रहा है...

jat agitation- India TV Hindi
jat agitation

चंडीगढ़: जाट समुदाय के एक वरिष्ठ नेता ने आज कहा कि सरकारी नौकरियों में और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण के लिए लड़ाई में जाट समुदाय के लोग पटेल और मराठा समुदाय का साथ देंगे।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (AIJASS) के प्रमुख यशपाल मलिक ने बताया कि इन तीन समुदायों के लोग 25 फरवरी को दिल्ली में मुलाकात करेंगे और इसके अगले दिन संयुक्त आंदोलन के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार करने के लिए जाट, पटेल और मराठा समुदाय के सदस्यों की दिल्ली में संयुक्त बैठक होगी।’’

आरक्षण की मांग को लेकर जाट, पटेल और मराठा समुदायों की क्रमश: हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार के साथ टकराव चला रहा है। मलिक ने कहा कि वे जाट हरियाणा में 18 फरवरी से अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत