1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर घायल, पटना यूनिवर्सिटी में हुआ हमला

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर घायल, पटना यूनिवर्सिटी में हुआ हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2018 11:11 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 12:07 am IST

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में हमला हुआ।

Prashant Kishor - India TV Hindi
Prashant Kishor 

दिल्ली: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में हमला हुआ। पटना यूनिवर्सिटी के वीसी दफ्तर से बाहर निकलते ही प्रशांत किशोर की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस हमले में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया और प्रशांत किशोर के घायल होने की खबर है।

प्रशांत आज यूनिवर्सिटी के कुलपति से मिलने आए थे। जिसके बाद निकलते समय छात्राओं ने उनपर हमला किया। जिस वक्त हमला हुआ उस समय प्रशांत गाड़ी में ही मौजूद थे।एबीवीपी ने प्रशांत किशोर पर छात्र संघ चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत