1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 08:08 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:08 am IST

आम लोगों के साथ ही अब खास लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे तेजी से आ रही हैं।

Badal Patralekh- India TV Hindi
Badal Patralekh Image Source : FILE

आम लोगों के साथ ही अब खास लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे तेजी से आ रही हैं। आज सुबह झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वयं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

अपने ट्वीट में बादल ने लिखा, मैंने कल अपनी कोरोना जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट देर रात्रि पॉजिटिव आई है।विगत कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत