1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: लातेहार में नक्सली हमला, चार पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

झारखंड: लातेहार में नक्सली हमला, चार पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 11:51 pm IST

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात पुलिस की पीसीआर वैन पर नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में एक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये।

(Representational image)- India TV Hindi
(Representational image)

रांची: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात पुलिस की पीसीआर वैन पर नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में एक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े आठ बजे चांदवा थानाक्षेत्र के लुकियाटांड इलाके की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीना ने कहा, ‘‘हमारे पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया गया।’’ यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में किस नक्सली समूह का हाथ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत