रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 721 हो गयी है। इसके साथ ही आज संक्रमण के 1,013 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण के कुल संख्या बढ़कर 84,664 हो गयी है।
Related Stories
स्वास्थ्य विभाग की आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में आठ और संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 721 हो गयी है।
इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,013 नए मामले दर्ज किए गए जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 84,664 हो गयी है।
राज्य में अब तक 72,461 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,482 अन्य संक्रमितों लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है और 721 मरीजों की मौत हो चुकी है।