1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में Coronavirus के 345 नये मामले सामने आये, चार और मरीजों की मौत

झारखंड में Coronavirus के 345 नये मामले सामने आये, चार और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 09:28 pm IST

झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 880 हो गयी। वहीं आज कोविड-19 के 345 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 100569 हो गयी।

Jharkhand reports 345 new COVID-19 cases, 4 fresh fatalities- India TV Hindi
Jharkhand reports 345 new COVID-19 cases, 4 fresh fatalities Image Source : PTI

रांची: झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 880 हो गयी। वहीं आज कोविड-19 के 345 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 100569 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की आज दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में चार और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 880 हो गयी।

Related Stories

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले चौबीस घंटे में 345 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 100569 हो गयी है। झारखंड राज्य के 100569 संक्रमितों में से 94356 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 

इसके अलावा 5333 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 880 अन्य की मौत हो चुकी है। आज के चार मृतकों में रांची के दो, लोहरदगा और देवघर के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। आज कुल 43586 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 345 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 92, पूर्वी सिंहभूम में 27, धनबाद में 53 तथा बोकारो में 30 नये संक्रमित पाये गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत