1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कम रेटिंग देने का संदेह, कर्मचारी ने वरिष्ठ पर चाकू से किया हमला

कम रेटिंग देने का संदेह, कर्मचारी ने वरिष्ठ पर चाकू से किया हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 02:15 pm IST

पुलिस ने कहा कि अकाउंट विभाग में काम करने वाले एम पी शर्मा ने अपने वरिष्ठ के वी राव से झगड़ा किया और दिन में करीब एक बजे चाकू से कथित रूप से हमला कर दिया।

कम रेटिंग देने का संदेह, कर्मचारी ने वरिष्ठ पर चाकू से किया हमला- India TV Hindi
कम रेटिंग देने का संदेह, कर्मचारी ने वरिष्ठ पर चाकू से किया हमला

नई दिल्ली: सरकारी डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एवं डायग्नोस्टिक्स केन्द्र के एक कनिष्ठ कर्मचारी ने 55 साल के वरिष्ठ कर्मचारी पर कार्यालय परिसर में कथित रूप से चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि कनिष्ठ कर्मचारी को आशंका थी कि वरिष्ठ अधिकारी के कारण उसे पदोन्नति नहीं मिल पाई। 

पुलिस ने कहा कि अकाउंट विभाग में काम करने वाले एम पी शर्मा ने अपने वरिष्ठ के वी राव से झगड़ा किया और दिन में करीब एक बजे चाकू से कथित रूप से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले में वह घायल हो गये और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि अकाउंट विभाग में काम करने वाले एम पी शर्मा ने अपने वरिष्ठ के वी राव से झगड़ा किया और दिन में करीब एक बजे चाकू से कथित रूप से हमला कर दिया।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल राव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत