1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PFI को लेकर उठ रहे सवालों पर कपिल सिब्बल का जवाब, कहा- पेशेवर सेवाओं के लिए किया गया था भुगतान

PFI को लेकर उठ रहे सवालों पर कपिल सिब्बल का जवाब, कहा- पेशेवर सेवाओं के लिए किया गया था भुगतान

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2020 11:55 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:55 pm IST

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि उन्हें 2017-2018 में उनकी पेशवर कानूनी सेवाओं के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की तरफ से भुगतान किया गया था।

Kapil Sibal- India TV Hindi
Kapil Sibal Image Source :

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि उन्हें 2017-2018 में उनकी पेशवर कानूनी सेवाओं के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की तरफ से भुगतान किया गया था और उस भुगतान का सीएए-विरोधी प्रदर्शनों से कोई लेना-देना नहीं है। पीएफआई के भुगतान पर सवाल उठाने वाली खबरों को बकवास बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक प्रसिद्ध मामले में हादिया की पैरवी करने के लिए उन्हें भुगतान किया गया है। 

उन्होंने कहा,“मुझे मेरी पेशेवर सेवाओं के लिए भुगतान किया गया था। मुझे बदनाम करने की हर कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।" कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएफआई) के बैंक खातों का विश्लेषण करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें मेरे नाम पर 77 लाख रुपये भुगतान का विवरण दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत