1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बलूचिस्तान की इस लड़की ने भेजा ‘भाई’ नरेंद्र मोदी को भावुक संदेश

बलूचिस्तान की इस लड़की ने भेजा ‘भाई’ नरेंद्र मोदी को भावुक संदेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2016 03:26 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 03:26 pm IST

बलूचिस्तान से भारत के लिए रक्षाबंधन का संदेश आया है। यह राखी संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आया है।

KARIMA BALOCH- India TV Hindi
KARIMA BALOCH

नई दिल्ली: बलूचिस्तान से भारत के लिए रक्षाबंधन का संदेश आया है। यह राखी संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आया है। इस संदेश को बलूचिस्तान की एक छात्र नेता ने यूट्यूब के जरिए भेजा है। पीएम मोदी के भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण से प्रेरित होकर यह राखी संदेश भेजा गया है।

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में बलूचिस्तान मसले पर पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। करीमा बलोच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षाबंधन की बधाई दी देते हुए बलूचिस्तान की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की अपील की है।

करीमा ने मोदी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'हाय श्रीमोदी जी, रक्षाबंधन के दिन पर बलूचिस्तान की एक बहन भाई मानकर आपसे कुछ कहना चाहती है। मैं करीमा बलोच हूं और बलोच स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन हूं। बलोचिस्तान में कितने ही भाई लापता हैं। कई भाई पाक सेना के हाथों मारे गए हैं। बहनें आज भी लापता भाइयों की राह तक रही हैं। शायद वो सारे भाई लौटकर न आएं और बहनों का इंतजार कभी खत्म न हो।'

लेकिन इस दिन के हवाले से हम आपको ये कहना चाहते हैं कि आपको बलूचिस्तान की बहनें भाई मानती हैं। आप बलोच नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवाधिकार हनन के खिलाफ अंतराष्ट्रीय मंचों पर बलोचों और बहनों की आवाज बनें। हम अपनी जंग खुद लड़ेंगे लेकिन आप बस हमारी आवाज बन जाइए। हमें बस आपसे इतना ही कहना है। करीमा बलोच ने गुजराती में लिखे संदेश को भी पढक़र सुनाया।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के भाषण में मोदी ने पीओके, गिलगिट और बलूचिस्तान की स्थिति के बारे में बात की थी और वहां के लोगों ने अपना मुद्दा उठाने को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत