1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: करोग बाग से AAP विधायक विशेष रवि संक्रमित, छोटे भाई का टेस्ट भी पॉजिटिव

Coronavirus: करोग बाग से AAP विधायक विशेष रवि संक्रमित, छोटे भाई का टेस्ट भी पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 08:45 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:57 pm IST

करोल बाग से विधायक विशेष रवि कोरोना वायस से संक्रमित हो गए हैं। विशेष रवि के अलावा उनके छोटे भाई का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।

karol bagh aap mla vishesh ravi - India TV Hindi
 विशेष रवि Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के करोल बाग से विधायक विशेष रवि कोरोना वायस से संक्रमित हो गए हैं। विशेष रवि के अलावा उनके छोटे भाई का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘मैं अभी घर में ही पृथक-वास में हूं। मुझमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है लेकिन जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।’’

रवि आम आदमी पार्टी के तीन बार से विधायक हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र में राहत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल थे। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार रात तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 3,515 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,100 लोगों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में इस समय 2,362 लोगों को इलाज चल रहा है और 59 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत