1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करतारपुर कॉरिडोर गुरु नानक देव जयंती से पहले हो जाएगा शुरू, दोनों तरफ समय पर पूरा होगा काम

करतारपुर कॉरिडोर गुरु नानक देव जयंती से पहले हो जाएगा शुरू, दोनों तरफ समय पर पूरा होगा काम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2019 04:04 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 12:51 pm IST

गृह मंत्रालय के अतीरिक्त सचिव गोविंद मोहन ने बयान दिया है कि 11 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर में लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

Kartarpur Corridor to be functional before Guru Nanak Dev Birthday indicates Home Ministry Official- India TV Hindi
Kartarpur Corridor to be functional before Guru Nanak Dev Birthday indicates Home Ministry Official

नई दिल्ली। करतारपुर साहिब के लिए बन रहा करतारपुर कॉरिडोर गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिन से पहले शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। गृह मंत्रालय के अतीरिक्त सचिव गोविंद मोहन ने बयान दिया है कि 11 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर में लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। गुरुनानक देव का 550वां जन्मदिन 11 नवंबर को है, यानि गुरुनानक देव के 550वें जन्मदिन से पर ही करतारपुर कॉरिडोर शुरू होने जा रहा है। 

उधर पाकिस्तान की तरफ से भी समय पर करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा किए जाने का भरोसा दिया जा रहा है। हालाकि पाकिस्तान ने करतारपुर में भारतीय श्रद्धालुयों से 20 डॉलर प्रति यात्री शुल्क वसूलने की मांग रखी थी लेकिन भारत सरकार ने पाकिस्तान की इस मांग को सिरे से नकार दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बातचीतों का दौर बना हुआ है। 

पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वह करतारपुर कॉरिडोर में अपनी तरफ का काम 9 नवंबर से पहले पूरा कर लेंगे और 9 नवंबर को इसका उदघाटन कर देंगे, पाकिस्तान ने कहा है कि शुरुआत में भारत की तरफ से रोजाना 5000 श्रद्धालुओं के आने की अनुमति होगी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 10,000 कर दिया जाएगा। 

करतारपुर गुरु नानक देव का स्थान है, लेकिन बंटवारे के समय करतारपुर पाकिस्तान में चला गया था, हालांकि भारतीय सीमा से यह ज्यादा दूर नहीं है और यही वजह है कि भारतीय सीमा से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के माध्यम से भारतीय श्रद्धालू बिना कोई वीजा लिए करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत