1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: अलग-अलग घटनाओं में 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद

कश्मीर: अलग-अलग घटनाओं में 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 09:58 am IST,  Updated : May 07, 2016 09:58 am IST

LOC पर आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

jammu kashmir encounter- India TV Hindi
jammu kashmir encounter

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार देर रात नियंत्रण रेखा (LOC) पर आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एलओसी से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से सशस्त्र आतंकवादियों को सेना के जवानों ने खदेड़ दिया। भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को भागने पर विवश होना पड़ा।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, "इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकवादियों को भागने पर विवश कर दिया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान रमेश यादव शहीद हो गया।"

कश्मीर में गोलीबारी, 3 आतंकवादी ढेर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलवामा जिले के पंजगाम गांव में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन स्थानीय आतंकवादी आज सुबह (शनिवार) को मार गिराया गया।"

राष्ट्रीय राइफल्स, विशेष ऑपरेशन्स समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के जवानों ने शुक्रवार देर रात गांव को चारों ओर से घेर लिया और तड़के लगभग 3.30 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई। जिस स्थान पर आतंकवादी छिपे हुए थे। उस स्थान को सुरक्षाबलों द्वारा चारों ओर से घेरने के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

फिलहाल, घटनास्थल पर गोलीबारी बंद हो गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत