1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में कर्फ्यू के बीच EXCLUSIVE रिपोर्ट, पत्थर मारने के एवज में मिलते है पैसे

कश्मीर में कर्फ्यू के बीच EXCLUSIVE रिपोर्ट, पत्थर मारने के एवज में मिलते है पैसे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2016 10:04 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 11:24 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर में हर रोज होने वाली पत्थरवाजी के पीछे कौन हैं, वो कौन लोग हैं जो बच्चों को आगे करके सिक्युरिटी फोर्सेज पर पत्थर फेंकते हैं और पेट्रोल बम फेंकते हैं। हमारे चैनल इंडिया

kashmir unrest- India TV Hindi
kashmir unrest

श्रीनगर: कश्मीर में हर रोज होने वाली पत्थरवाजी के पीछे कौन हैं, वो कौन लोग हैं जो  बच्चों को आगे करके सिक्युरिटी फोर्सेज पर पत्थर फेंकते हैं और पेट्रोल बम फेंकते हैं। हमारे चैनल इंडिया टीवी के पास वो वीडियो हैं जिसमें ये साफ दिखाई देगा कैसे छोटे छोटे बच्चों को ढ़ाल बनाकर पुलिस पर हमला होता है। पुलिस को भड़काने की कोशिश की जाती है।

कल PM से मिलेंगी महबूबा, सितंबर में कश्मीर जा सकता है ऑल पार्टी डेलीगेशन

बता दें कि जम्मू कश्मीर की चीफ मिनिस्टर महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंच चुकीं हैं। वो शनिवार सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वहीं, कश्मीर के हालात का जायजा लेने दिल्ली से एक ऑल पार्टी डेलीगेशन सितंबर के पहले हफ्ते में कश्मीर जा सकता है।

कश्मीर में कर्फ्यू के बीच EXCLUSIVE रिपोर्ट-

अब हम आपको वो सबूत दिखाते हैं जिससे पता चलेगा कि महबूबा मुफ्ती बार बार क्यों कहती हैं कि कुछ चंद लोग छोटे छोटे बच्चों को कवर की तरह इस्तेमाल करके पत्थर और पेट्रोल बम फेंकते हैं। आज हमारे चैनल के संवाददाता अभिषेक उपाध्याय ने कश्मीर से कुछ एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरें भेजी हैं जिनसे साफ होता कि जब भी प्रदर्शन होता है, पत्थरबाजी होती है, सिक्युरिटी फोर्सेज पर अटैक होता है तो सबका पैटर्न एक ही है। माइक से एलान होता है, फिर कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर, हाथ में पत्थर लेकर घरों से निकलते हैं और बच्चों को आगे करते हैं। सिक्युरिटी फोर्सेज के करीब पहुंचते हैं और फिर सिक्योरिटी फोर्सेस पर पत्थरों और पेट्रोल बम से अटैक करते हैं।

वीडियो में देखिए- कैमरे पर कश्मीर का सबसे बड़ा सच

आगे की स्लाइड में पढ़िए- पत्थर मारने के एवज में मिलते है पैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत