1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में जिंदा पकड़ा गया आतंकी, कसाब के बाद मिली बड़ी सफलता

जम्मू में जिंदा पकड़ा गया आतंकी, कसाब के बाद मिली बड़ी सफलता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2015 02:37 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 07:05 am IST

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह BSF के काफिले पर आतंकियों में हमला किया। जिसमें 2 जवान शहीद और 13 जवान घायल हुए है और 1 आतंकी मारा गया है। जबकि 1 आतंकी को बंधक

J&K आतंकी हमला: पकड़ा गया...- India TV Hindi
J&K आतंकी हमला: पकड़ा गया जिंदा पाक आतंकी नावेद

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह BSF के काफिले पर आतंकियों में हमला किया। जिसमें 2 जवान शहीद और 13 जवान घायल हुए है और 1 आतंकी मारा गया है। जबकि 1 आतंकी को बंधक बनाए गए लोगों ने जिंदा पकड़ा। जिंदा पकड़े गए आतंकी का नाम उस्मान उर्फ कासिम खान बताया जा रहा है। शुरूआती जांच के मुताबिक, आतंकी कासिम फैसलाबाद, पाकिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 7 दिन पहले भारत आया था कासिम खान।

बंधक बने लोगों ने आतंकी को पकड़ कर पुलिसवालों को सौंप दिया था। 2008 26/11 आतंकी हमले का आतंकी कसाब के बाद यह पहला आतंकी है जिसे जिंदा पकड़ा गया है।

अातंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने बयान दिया है कि, हमला करने वालों में सिर्फ 2 ही आतंकी थे। 

कासिम को उधमपुर ले जाया जा रहा है। आतंकी हमले में जवानों ने 2 आंतकियों को भी मार गिराया है।

ख़बर थी कि, आतंकवादियों ने 3 लोगों को भी बंधक बना लिया गया था।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन है आतंकी कासिम खान ?

और पढ़ें: JK आतंकी हमला: बंधक बने लोगों ने 1 आतंकी को जिंदा पकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत