1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केदारनाथ के कपाट 17 मई को खुलेंगे, 14 मई को उखीमठ से रवाना होगी बाबा केदार की डोली

केदारनाथ के कपाट 17 मई को खुलेंगे, 14 मई को उखीमठ से रवाना होगी बाबा केदार की डोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 01:12 pm IST

बसंत पंचमी को एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिए गए थे।

Kedarnath temple opening date केदारनाथ के कपाट 17 मई को खुलेंगे, 14 मई को उखीमठ से रवाना होगी बाबा क- India TV Hindi
केदारनाथ के कपाट 17 मई को खुलेंगे, 14 मई को उखीमठ से रवाना होगी बाबा केदार की डोली Image Source : ANI

देहरादून. उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए 17 मई को प्रात: पांच बजे खोले जाएंगे। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर विधि विधान से रूद्रप्रयाग के उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। उन्होंने बताया कि बाबा केदार की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ से 14 मई को रवाना होगी। केदारनाथ मंदिर के कपाट पिछले साल 16 नवंबर को बंद हुए थे।

पढ़ें- बंदरों ने तोड़ दी महात्मा गांधी की मूर्ति, पुलिस ने दर्ज किया केस

इससे पहले, बसंत पंचमी को एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिए गए थे। चौदह मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

पढ़ें- पाकिस्तान: भीड़ ने घेरकर 13 साल की बच्ची का करवाया धर्म परिवर्तन, मौलवी ने करवा दिया निकाह

गढ़वाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में खुलते हैं। वर्ष के करीब छह माह चलने वाली इस यात्र के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और चारधाम यात्रा को उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ माना जाता है। (भाषा)

पढ़ें- युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- महिला IPS ने फंसाया, समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल नहीं रहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत