1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस की किसानों से अपील- कानून हाथ में नहीं लें, शांति बनाए रखें

Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस की किसानों से अपील- कानून हाथ में नहीं लें, शांति बनाए रखें

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 02:28 pm IST

Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, "हम प्रदर्शनकारी किसानों से अनुरोध करते हैं कि वे कानून हाथ में नहीं ले और शांति बनाए रखें।"

Kisan Tractor Rally Delhi Police Appeal to farmers Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस की किसानों से अ- India TV Hindi
Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस की किसानों से अपील- कानून हाथ में नहीं लें, शांति बनाए रखें Image Source : PTI

दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों से अपील की है कि वे कानून को हाथ में नहीं लें और शांति बनाए रखें। पुलिस की यह अपील राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प की घटना के बीच आई है। पुलिस ने किसानों से कहा कि वह पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही ट्रैक्टर परेड़ निकाले।

पढ़ें- लालकिले के प्राचीर पर चढ़े प्रदर्शनकारी, जमकर मचा रहे हैं उत्पात

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, "हम प्रदर्शनकारी किसानों से अनुरोध करते हैं कि वे कानून हाथ में नहीं ले और शांति बनाए रखें।"

पढ़ें- Kisan Tractor Rally: लालकिले में घुसे प्रदर्शनकारी, ITO पर जमकर बवाल

पुलिस ने मंगलवार को किसानों पर तब लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े जब पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर उनकी परेड आईटीओ सहित कई अन्य स्थानों पर पहुंच गई। किसान राजपथ की ओर जाना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद निर्धारित मार्गों पर ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी थी।

पढ़ें- बहुत भोले बन रहे हैं टिकैत! दिल्ली में हंगामा, बोले- रैली शांतिपूर्ण, बवाल की जानकारी नहीं

हालांकि, उस समय अफरा-तफरी की स्थित पैदा हो गई जब किसान मध्य दिल्ली की ओर जाने पर अड़ गए। किसानों ने तय समय से पहले ही परेड शुरू कर दी और मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए और लुटियन दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शनकारी डंडे लिए हुए थे और आईटीओ पर वे पुलिस के साथ भिड़ गए।

पढ़ें- Tractor Rally Photos: तस्वीरों में देखिए किसानों की ट्रैक्टर परेड, सिंघू-टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से हुई शुरुआत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत