जम्मू: उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने रविवार को सियाचिन ग्लेशियर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य कमांडर ने सेक्टर में तैनात सैनिकों के समर्पण और उनकी दृढ़ता के लिए सराहना की।
Related Stories
इस दौरान लेह स्थित फायर एवं फ्यूरी कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह उनके साथ थे। उत्तरी कमान के कमांडर ने सैनिकों से कहा कि राष्ट्र को ‘सियाचिन योद्धाओं’ की वीरता और उनके बलिदान पर गर्व है। प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने सियाचिन यु्द्ध स्मारक पर ‘आपरेशन मेघदूत’ के शहीदों की याद में पुष्प चक्र अर्पित किया।