नई दिल्ली: दिल्ली के धौलाकुआं रिंग रोड के पास एनकाउंटर के बाद आईएसआईएस के एक आतंकी को पकड़ लिया गया है। स्पेशल सेल की टीम अभी भी ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। उसका कहना है कि अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस आतंकी के पास से 2 आईईडी भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल ने बीती रात एनकाउंटर के बाद आतंकी को गिरफ्तार किया। उसे लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में रखा गया है। आतंकी के पास से बरामद आईईडी को NSG ने निष्क्रिय कर दिया है।
Related Stories
पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ है। बताया जा रहा है कि आतंकी के निशाने पर एक महत्वपूर्ण शख्सियत थी। अबू युसूफ के साथ एक और आतंकी था, जो फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करने का प्लान बना रहे थे। लोन वुल्फ अटैक का प्लान था। कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।