1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में Coronavirus के 552 नए मरीज सामने आए, संक्रमितों की संख्या 4200 पहुंची

महाराष्ट्र में Coronavirus के 552 नए मरीज सामने आए, संक्रमितों की संख्या 4200 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2020 09:53 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 10:48 pm IST

महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 552 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4200 हो गई है।

Maharashtra Coronavirus Cases- India TV Hindi
Maharashtra Coronavirus Cases

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 552 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4200 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रविवार को संक्रमण से 12 लोगों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि उपचार के बाद राज्य में अब तक 507 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है।

वहीं, आपको बता दें कि 20 अप्रैल से महाराष्ट्र के भी कई इलाकों में उद्योगों को फिर से शुरू करने की हरी झंडी दी गई है। हालांकि सरकार की ओर से बनाए गए ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में ही इन उद्योगों को खोलने की अनुमति है। देश में कोरोनावायरस का सबसे ज़्यादा असर झेल रहे महाराष्ट्र में भी सोमवार से कई जगहों पर उद्योगों को शुरू करने के आदेश राज्य सरकार की ओर से दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर बताया कि राज्य में मौजूद ग्रीन ज़ोन और ऑरेंज ज़ोन में उद्योगों को दोबारा से खोला जा सकता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत