1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: महाराष्ट्र सरकार ने मकान मालिकों से 3 महीने तक किराया न लेने को कहा

Lockdown: महाराष्ट्र सरकार ने मकान मालिकों से 3 महीने तक किराया न लेने को कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 12:40 pm IST

अधिकारी ने कहा कि बंद के कारण बाजार और कारखानों में वित्तीय लेनदेन नहीं हो पा रहा है और इस वजह से लोगों की आय और रोजगार प्रभावित हुआ है।

Maharashtra issued instructions to landlords to postpone rent collection by 3 months- India TV Hindi
Maharashtra issued instructions to landlords to postpone rent collection by 3 months

मुंबई। महाराष्ट्र के आवासीय विभाग ने मकान मालिकों से कहा है कि लॉकडाउन के कारण उत्‍पन्‍न स्थिति के चलते वे किराएदारों से कम से कम तीन महीने तक किराया न लें। शुक्रवार को जारी एक परिपत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव (आवासीय विभाग) संजय कुमार ने मकान मालिकों से यह भी कहा कि यदि किराएदार किराया देने में असमर्थ हैं तो उन्हें इस समय घरों से न निकाला जाए।

अधिकारी ने कहा कि बंद के कारण बाजार और कारखानों में वित्तीय लेनदेन नहीं हो पा रहा है और इस वजह से लोगों की आय और रोजगार प्रभावित हुआ है।

कुमार ने परिपत्र में कहा कि कई लोग कठिन वित्तीय स्थिति से जूझ रहे हैं। बहुत सारे लोग मकान का किराया देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए कम से कम तीन महीने तक किराया नहीं लेना चाहिए और किराया न देने की स्थिति में किसी किराएदार को निकाला नहीं जाना चाहिए।

Maharashtra Sarkar notification for landlords to postpone rent collection
Maharashtra issued instructions to landlords to postpone rent collection by 3 months

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत