1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: गर्म चाशनी की कड़ाही में गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत

महाराष्ट्र: गर्म चाशनी की कड़ाही में गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 02:03 pm IST

बच्ची का परिवार खान-पान संबंधी कारोबार से जुड़ा हुआ है। गुलाब जामुन बनाने का ऑर्डर मिलने पर कल उन्होंने पंचवटी इलाके में स्थित अपने घर में एल्युमीनियम की एक बड़ी कड़ाही में चाशनी बनाई थी...

representational image- India TV Hindi
representational image

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बच्ची की, गर्म चाशनी की कड़ाही में गिर कर मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि बच्ची का परिवार खान-पान संबंधी कारोबार से जुड़ा हुआ है। गुलाब जामुन बनाने का ऑर्डर मिलने पर कल उन्होंने पंचवटी इलाके में स्थित अपने घर में एल्युमीनियम की एक बड़ी कड़ाही में चाशनी बनाई थी।

पंचवटी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि स्वरा प्रवीण शिरोड खेलते-खेलते अचानक गर्म कड़ाही में गिर गई और बुरी तरह जल गई। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बाद में बच्ची के गुस्साए रिश्तेदारों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर वहां हंगामा किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत