मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब उनसे प्रदेश की कमान संभालने को कहा था तब बोला था कि महाराष्ट्र की छवि ‘‘दलालों के राज्य’’ की बन गई है। फडणवीस ने कहा कि मोदी ने उनसे कहा था कि ‘‘हमें इसे बदलने की जरूरत है।’’
Related Stories
मुख्यमंत्री यहां पुणे के पत्रकार आशीष चंदोरकर की एक किताब के विमोचन के मौके पर बात कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘मैन ऑफ मिशन महाराष्ट्र’ किताब का विमोचन किया जो नवंबर , 2014 में सत्ता में आई फडणवीस सरकारी की सफलता की कहानियों का संकलन है।