1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: प्राइमरी स्कूल के टॉयलेट में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

दिल्ली: प्राइमरी स्कूल के टॉयलेट में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2018 11:15 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:15 pm IST

दिल्ली के अलीपुर थाना एरिया में मुखमेलपुर के नगर निगम के स्कूल में ये नरकंकाल टॉयलेट के पुराने टैंक में मिला है।

दिल्ली के प्राइमरी...- India TV Hindi
दिल्ली के प्राइमरी स्कूल में नरकंकाल मिला

नई दिल्ली: दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल के टॉयलेट में नरंककाल मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली के अलीपुर थाना एरिया में मुखमेलपुर के नगर निगम के स्कूल में ये नरकंकाल टॉयलेट के पुराने टैंक में मिला है। नई टॉयलेट की लाइन बिछाते समय मजदूरों के टैंक में पड़ा नरकंकाल दिखाई दिया।

बता दें कि ये नरकंकाल कितना पुराना है और कितने समय से पड़ा है ये अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन जब नए टॉयलेट की लाइन बिछाई जा रही थी तो उस दौरान मजदूरों के ये नजर आया। और वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद कई बड़े सवाल खड़े होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत