1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अदालत में वकीलों ने दुष्कर्म आरोपी के साथ मारपीट का प्रयास किया

अदालत में वकीलों ने दुष्कर्म आरोपी के साथ मारपीट का प्रयास किया

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Jul 08, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 09:32 pm IST

जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी सिंकदर को कोटा से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

rape- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

जयपुर। जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी सिंकदर को कोटा से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष पोक्सो अदालत में पेश किया गया। अदालत परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद वकीलों ने आरोपी के साथ मारपीट का प्रयास किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) धर्मेन्द्र सागर ने कहा कि दो-तीन दिन बाद पुलिस आरोपी का रिमांड लेगी। आरोपी को यौन कुंठित बताते हुए पुलिस ने कहा कि वह कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मासूम लड़कियों, लड़कों, महिलाओं यहां तक की किन्नरों के भी यौन शोषण और अप्राकृतिक यौन अपराधों में शामिल रहा है। आरोपी पूर्व में न्यायिक हिरासत के दौरान नौजवान लड़कों को भी अपना शिकार बना चुका है।

जीवाणु उर्फ सिकंदर उर्फ जाहिद को 2014 में हत्या के जुर्म में सजा दी गई थी लेकिन आरोपी को फरवरी 2015 में उच्च न्यायालय द्वारा बरी कर दिया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक ही रात में 13 चोरियां कीं।

उल्लेखनीय है कि आरोपी ने एक जुलाई की रात शास्त्रीनगर इलाके से सात वर्षीय एक मासूम को उसके घर के पास से पिता का मित्र बनकर उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे शनिवार को कोटा से गिरफ्तार किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत