1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विजय चौक पर स्टंट करने वाली कार की हुई पहचान, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भाई से है लिंक

विजय चौक पर स्टंट करने वाली कार की हुई पहचान, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भाई से है लिंक

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 13, 2019 10:22 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 10:36 pm IST

विजय चौक पर स्टंट करने वाली गाड़ी की पहचान हो गई है। यह ऑडी कार नहीं बल्कि निसान की जीटी स्पोर्ट्स कार, जिसकी कीमत करीब 2 से 2.5 करोड़ की है।

विजय चौक पर स्टंट करने...- India TV Hindi
विजय चौक पर स्टंट करने वाली कार की हुई पहचान Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीविजय चौक पर स्टंट करने वाली गाड़ी की पहचान हो गई है। यह ऑडी कार नहीं बल्कि निसान की जीटी स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत करीब 2 से 2.5 करोड़ है।  दिल्ली पुलिस के अनुसार यह गाड़ी हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भाई रूद्र सेन  सिंधु के बेटे सर्वेश सिंधु की है।

sarvesh
Image Source : INDIA TVसर्वेश सिंधू

पुलिस ने अनुसार विजय चौक पर स्टंट सर्वेश ने ही किए। उसकी यह गाड़ी कापसहेड़ा के सिंधु फार्महाउस से मिली है। बताया जा रहा है कि सर्वेश को स्पोर्ट्स कार का शौक है, उसने विजय चौक पर खाली एरिया देखा तो तीन राउंड तेज गाड़ी चलाई और स्टंट करके चला गया।

पीएम ऑफिस के पास सुरक्षा में सेंध, विजय चौक पर ऑडी वाला स्टंटबाज कौन

delhi police
Image Source : INDIA TVनई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ के हेड इंस्पेक्टर संजीव कुमार

दिल्ली पुलिस सर्वेश का खतरनाक ड्राइविंग को लेकर चालान कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे ज्यादा कोई एक्शन बनता नहीं है। आपको बता दें कि ऐसी गाड़ियां भारत में बेहद कम हैं। यह गाड़ी पंजाबी बाग में sh transport से रजिस्टर्ड है। आपको बता दें कि इस मामले को नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ के हेड इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने सुलझाया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत