1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे पुलिस ने एल्गार परिषद के आरोप पत्र में कहा, मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे माओवादी

पुणे पुलिस ने एल्गार परिषद के आरोप पत्र में कहा, मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे माओवादी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2018 11:41 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 11:41 pm IST

पुणे पुलिस ने एल्गार परिषद मामले में बृहस्पतिवार को दायर अपने आरोप पत्र में दावा किया है कि कुछ माओवादी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

पुणे: पुणे पुलिस ने एल्गार परिषद मामले में बृहस्पतिवार को दायर अपने आरोप पत्र में दावा किया है कि कुछ माओवादी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे और उनकी योजना देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हथियार और गोला बारूद की खरीद करने की थी।

पुलिस ने यह भी कहा है कि माओवादी दलितों को लामबंद करने और भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और पिछले साल दिसंबर में एल्गार परिषद का सम्मेलन इस रणनीति का हिस्सा था। आरोप पत्र में कहा गया है कि माओवादी समर्थित सम्मेलन के कारण एक जनवरी को कोरेगांव भीमा में हिंसा ‘भड़क’ गई थी। 

5,000 पृष्ठों के आरोप पत्र में कार्यकर्ता सुरेंद्र गाडलिंग, महेश राउत, शोमा सेन, रोना विल्सन और सुधीर धवल सहित 10 लोगों के नाम शामिल हैं। इन सभी को छह जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पांच माओवादी नेताओं दीपक उर्फ मिलिंद तेलतुंबडे, किशन दा उर्फ प्रशांत बोस, प्रकाश उर्फ ऋतुपर्ण गोस्वामी, दीपू और मंगलू के नाम भी इसमें है जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे भूमिगत हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत