1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर मनसे ने जताया विरोध, सरकार की निंदा की

अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर मनसे ने जताया विरोध, सरकार की निंदा की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2020 10:46 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 10:46 pm IST

अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन, मनसे ने अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर सवाल खड़े किए हैं।

Adnan Sami- India TV Hindi
Adnan Sami Image Source : FACEBOOK

मुंबई: सरकार ने पद्म पुरस्कारों 2020 की घोषणा कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में गायक अदनान सामी का भी नाम है। अदनान सामी को  पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन, मनसे ने अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर सवाल खड़े किए हैं। मनसे नेता और सिनेमा विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने ट्वीट कर कहा कि "वो मूल रूप से भारतीय नागरिक नहीं हैं, उन्हें कोई पुरस्कार न दिया जाए।

अमेय खोपकर ने ट्वीट में लिखा कि “ऐसे में सरकार द्वारा ऐलान किया गए पद्मश्री पुरस्कार को लेकर वह सरकार की निंदा करते हैं। पद्म पुरस्कार को तुरंत रद्द किया जाए। सुरेश वाडकर को  पद्मश्री मिला, इसकी खुशी है। 2015 में उन्हें (अदनान सामी) मोदी सरकार में नागरिकता मिली और चार साल बाद ही उन्हें पद्मश्री मिल रहा है, उन्हें इतना लिफ्ट देने की जरूरत क्या है?”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत