1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश को बदलाव की ओर ले जा रही मोदी सरकार : अमित शाह

देश को बदलाव की ओर ले जा रही मोदी सरकार : अमित शाह

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 07:07 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश को सुधार से परिवर्तन की ओर ले जा रही है।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : PTI

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश को सुधार से परिवर्तन की ओर ले जा रही है। अध्यक्ष ने कहा, "वर्तमान सरकार केवल उद्योग और उद्योगपतियों के विकास के बारे में नहीं सोचती, बल्कि यह जन हितैषी और किसान हितैषी सरकार है, जिसने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास के मार्ग पर प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है।"

राजधानी के गॉस मेमोरियल मैदान में शाह ने मोदी फेस्ट (मेकिंग ऑफ इंडिया डेवलपमेंट) का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह सहित प्रदेश के सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मोदी फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के तीन साल के विकास कार्यो की केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और उसके क्रियान्वयन का समावेश किया गया है।

इस अवसर पर शाह ने कहा कि मोदी फेस्ट का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल के विकास कार्यो को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को आर्थिक सुधारों से भी आगे यानी सुधार से आगे परिवर्तन तक ले जाने का काम किया है और वर्तमान सरकार ने भारत की दुनिया में सबसे तेजी से सुधार करने वाली सरकार की साख बनाई है।  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को न केवल एक मॉडल दिखाया है, बल्कि दुनियाभर के देशों से अच्छे संबंध भी बनाए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने डॉ.रमन सिंह की सरकार की तारीफ करते हुए कहा, "इस सरकार ने 13 वर्षो में छत्तीसगढ़ के मानचित्र को बदल दिया है। आज छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों की सूची में है। इस सरकार ने गरीबों के हितों का ख्याल रखते हुए नक्सलवाद पर नकेल कसने का काम भी किया है और एक सुनियोजित योजना के तहत छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की ही सरकार बनेगी।"।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत