1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-''पटरी से उतरी नोटबंदी योजना''

ममता ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-''पटरी से उतरी नोटबंदी योजना''

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2016 04:33 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 04:58 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात से वाकिफ हैं कि उनकी नोटबंदी की योजना पटरी से उतर गई है और अब उनके पास भाषण देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Mamta Banerjee Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात से वाकिफ हैं कि उनकी नोटबंदी की योजना पटरी से उतर गई है और अब उनके पास भाषण देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ममता ने ट्वीट कर कहा, "मोदी बाबू जानते हैं कि नोटबंदी की योजना पटरी से उतर गई है। अब उनके पास भाषण देने के अलावा कोई समाधान नहीं है।" तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पहले ही केंद्र पर विपक्ष को लोकसभा में नोटबंदी का मुद्दा नहीं उठाने देने का आरोप लगाया था।

मोदी ने शनिवार को गुजरात में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संसद में जो कुछ हो रहा है उससे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दुखी हैं। वह नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में कामकाज ठप होने की वजह से मुखर्जी के हाल के बयान का उल्लेख कर रहे थे। मुखर्जी ने नोटबंदी को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामे पर विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई थी, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित होती रही है।

मोदी ने गुजरात के डीसा में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "सरकार ने हमेशा कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, इसलिए मैं जनसभा में बोल रहा हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत