लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि बार-बार गुलाम होने वाला समाज नहीं चाहिए। ऐसा समाज चाहिए जो कभी गुलाम न हो। संघ उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। भागवत सोमवार को निराला नगर के सरस्वती कुंज माधव सभागार में 'आरएसएस' तथा समवैचारिक संगठनों के स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय समन्वय बैठक में बोल रहे थे।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, मधुभाई कुलकर्णी अशोक बेरी, अनिल ओक, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह, राम कुमार, वीरेन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।