1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुलायम सिंह यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी परेशानी को लेकर हुए थे भर्ती

मुलायम सिंह यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी परेशानी को लेकर हुए थे भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 11:23 pm IST

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रविवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।

Mulayam Singh yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh yadav discharged from Mumbai hospital (File Photo) Image Source : TWITTER

मुंबई: शहर के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रविवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। मुलायम के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले 80 वर्षीय नेता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सहयोगी ने कहा, ‘‘पेट संबंधी शिकायतों के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह विमान से वापस लखनऊ लौट गए।’’ हालांकि, इस बात का अंदेशा पहले ही था कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव के एक करीबी सहयोगी ने बताया था कि 80 वर्षीय मुलायम सिंह यादव डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए थे। बता दें कि यादव देश के पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत