1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: सांसद राहुल शेवाले ने लिखा CM को पत्र, कहा- धारावी में पुलिस की नहीं सुन रहे लोग, सील करें इलाका

मुंबई: सांसद राहुल शेवाले ने लिखा CM को पत्र, कहा- धारावी में पुलिस की नहीं सुन रहे लोग, सील करें इलाका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 03:44 pm IST

दक्षिण-मध्य मुंबई से सांसद राहुल शेवाले ने धारावी को सील करने की मांग की है। राहुल शेवाले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर कहा कि धारावी में लोग पुलिस की नहीं सुन रहे हैं इसीलिए इसके सील कर यहां SRPF की टुकड़ी तैनात की जाए।

सांसद राहुल शेवाले ने लिखा CM को पत्र, कहा- धारावी में पुलिस की नहीं सुन रहे लोग, सील करें इलाका- India TV Hindi
सांसद राहुल शेवाले ने लिखा CM को पत्र, कहा- धारावी में पुलिस की नहीं सुन रहे लोग, सील करें इलाका

मुंबई: एशिया के सबसे घने बसे स्लम एरिया धारावी में मंगलवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव लोग मिले, जिसके साथ ही इलाका में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 7 हो गई। ऐसे में दक्षिण-मध्य मुंबई से सांसद राहुल शेवाले ने धारावी को सील करने की मांग की है। राहुल शेवाले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर कहा कि धारावी में लोग पुलिस की नहीं सुन रहे हैं इसीलिए इसके सील कर यहां SRPF की टुकड़ी तैनात की जाए।

बता दें कि धारावी इलाके में आज कोरोना वायरस के जो दो नए मामले सामने आए हैं वह दोनों कोरोना से पॉजिटिव पाई गई महिला के पिता और भाई हैं। ये दोनों ही धारावी के डॉ बालिगा नगर के रहने वाले हैं। फिलहाल, डॉ बालिगा नगर को सील कर दिया गया है। इन दो मामलों को मिलाकर धारावी में अब तक 7 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

आज पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति की उम्र 80 साल है, वहीं दूसरा शख्स 49 साल का है। बेहद घना बसा होने के चलते धाारावी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना है। इसे देखकर प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। इलाके में नए मामलों की पहचान के लिए जांच का काम तेजी से जारी है। अब तक डॉ.बालिगा नगर से 4 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1 की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूरे राज्य में मंगलवार सुबह तक कुल 868 कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 868 मामलों में 52 मामले ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है, हालांकि 66 लोग इस वायरस से ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

देश के कुल कोरोना वायरस मामलों में लगभग 20 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से ही आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा केस मुंबई में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अकेले मुंबई में 526 केस सामने आ चुके हैं। मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या इससे ठीक होने वालों से ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह तक मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से 34 लोगों की जान चा जुकी है जबकि ठीक 30 लोग ही हुए हैं। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र में ज्यादा मामले पुणे, थाणे, सांगली, अहमदनगर, और नागपुर में दर्ज किए गए हैं। पुणे में अबतक 141 केस, थाणे में 85 केस, सांगली में 25, अहमदनगर में 23 और नागपुर में 17 केस सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत