1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डिजाइनर ज्वेलरी के जरिए PM मोदी को दिया सम्मान

डिजाइनर ज्वेलरी के जरिए PM मोदी को दिया सम्मान

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2016 08:43 am IST,  Updated : Dec 27, 2016 08:43 am IST

मोदी से प्रेरित अग्रवाल का नया संग्रह सैनिक फार्म्स और खान मार्केट के उनके स्टोर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत की शुरुआत 2000 रुपये से होगी।

muskan agrawal design jwellery to honour narendra modi- India TV Hindi
muskan agrawal design jwellery to honour narendra modi

नई दिल्ली: डिजाइनर मुस्कान अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर आभूषणों की श्रंखला में कदम बढ़ाया है। उनका मानना है कि मोदी हमारी पीढ़ी के 'सुपरहीरो' हैं। डिजाइनर ने अपने बयान में कहा, "मोदी ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस वर्ष कालाधन से निपटने के लिए उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। मोदी हमारी पीढ़ी के सुपर हीरो हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं मोदी का अभिवादन करने के लिए आभूषणों को कम कीमत के रेंज में बनाने का फैसला किया है।"

मोदी से प्रेरित अग्रवाल का नया संग्रह सैनिक फार्म्स और खान मार्केट के उनके स्टोर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत की शुरुआत 2000 रुपये से होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत