1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस समयसिद्ध, भरोसेमंद मित्र: नरेंद्र मोदी

रूस समयसिद्ध, भरोसेमंद मित्र: नरेंद्र मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Aug 20, 2016 07:24 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रूस के उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन से मुलाकात के दौरान मॉस्को के साथ भारत के संबंधों को समयसिद्ध करार दिया।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रूस के उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन से मुलाकात के दौरान मॉस्को के साथ भारत के संबंधों को समयसिद्ध करार दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने रूस को समयसिद्ध और भरोसेमंद मित्र बताया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत और घनिष्ठ बनाने के बारे में की गई प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की।"

बयान में यह कहा गया है, "उन्होंने गत जून माह में पुतिन के साथ ताशकंद में हालिया मुलाकात और इस महीने के शुरू में वीडियो लिंक के जरिए कुडनकुलम परमाणु विद्युत संयंत्र की पहली इकाई के लोकार्पण को याद किया।"

बदले में रोगोजिन ने पुतिन की शुभकामनाएं मोदी को प्रेषित कीं और भारत तथा रूस के बीच चल रही परियोजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया। मोदी ने कहा कि भारत इस साल के अंत में पुतिन के भारत दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत