नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जीर् और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 127 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।
मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा, पूर्वर् प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यहां शांति वन में नेहरू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित दी।
आयोजन के अंत में गणमान्य व्यक्तियों ने हवा में तिरंगे गुब्बारे छोड़े। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाये।
नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के घर में हुआ था। उनका जन्मदिन देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि बच्चों को वह बहुत चाहते थे। वह 1964 में अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री रहे।