1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: देशभक्ति की कोई भाषा नहीं होती

VIDEO: देशभक्ति की कोई भाषा नहीं होती

 Published : Jan 27, 2016 01:57 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 03:07 pm IST

इस वीडियो में यही दिखाया गया है कैसे कुछ बच्चे जो ना ही सुन सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं वो किस तरह से अपने देश को समर्पित हैं।

republic day- India TV Hindi
republic day

दिल्ली: कल हमारे देश ने राजपथ पर 67वां  गणतंत्र दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और संविधान निर्माताओं विशेष तौर पर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर व्यक्ति ने अलग-अलग तरीके से गणतंत्र दिवस को मनाया। जहां एक ओर राजपथ पर भारत ने अपने सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया वहीं दूसरी र फ़िल्मी हस्तियों ने फोटोज,वीडियोस ट्वीट कर अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ दी।

इसे भी पढ़े:गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भी नहीं हुआ परमाणु मिसाइल का प्रदर्शन, आखिर क्यों?

आज भारत में हर एक व्यक्ति आजाद है उसे अपनी बात रखने की पूरी आजादी है और हर व्यक्ति को हर त्यौहार मानाने का भी पूरा हक़ हैं। इस वीडियो में यही दिखाया गया है कैसे कुछ बच्चे जो ना ही सुन सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं वो किस तरह से अपने देश को समर्पित हैं। यह वीडियो भोपाल की है जहां एक अनाथालय के बच्चे जो न ही कुछ बोल सकते है और न ही कुछ सुन सकते हैं उनको लेकर बिग सिनेमाज ने यह वीडियो तैयार किया है। शुरुआत में ही लिखा गया है 'please standup for national anthem' इसका मतलब है की कृपया नेशनल एंथम के लिए खड़े हो जाईयें।ये एक छोटी सी लाइन हमे बहुत कुछ सिखाती है आज के समय में अगर कही नेशनल एंथम चल रहा हो तो लोग उसकी इज्जत नहीं करते अपने काम में व्यस्त रहते हैं और कुछ लोगों को इस चीज़ से शर्म आती हैं।

भारत अनेकताओं में एकता का देश कहलाता हैं और अगर हमे कुछ सीखना है तो इन बच्चो से सीखना चाहये जो कुछ न बोलते हुए भी बहुत कुछ बोल गए हैं।जय हिन्द। जय भारत। 

 

'HEAR' the Indian National Anthem like never before!!!

'HEAR' the Indian National Anthem like never before!!!#dekhobhopal #IndianNationalAnthem #ProudtobeanIndia(Credit: Big Cinemas)

Posted by Dekho Bhopal on Monday, January 25, 2016

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत